पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News High Court Bench At Indore National Lok Adalat On 11 April

उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर में राष्ट्रीय लोक अदालत 11 अप्रैल को

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर | हाई कोर्ट, इंदौर खंडपीठ में 11 अप्रैल को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। प्रशासनिक न्यायाधिपति एससी शर्मा के निर्देशन में इसका आयोजन होगा। प्रिंसिपल रजिस्ट्रार अनिल वर्मा ने बताया इसमें राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण आपसी समझौते के आधार पर किया जाएगा। लोक अदालत के माध्यम से प्रकरण का निराकरण होने पर शासन द्वारा अदा की गई कोर्ट फीस वापसी का प्रावधान है। इसके लिए पक्षकार व अधिवक्तागण सुलह एवं समझौते के आधार पर निराकृत कराने के लिए प्रिंसिपल रजिस्ट्रार, जॉइंट रजिस्ट्रार (एम), संबंधित सेक्शन एवं उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति इंदौर से संपर्क कर अपने प्रकरणों को नेशनल लोक अदालत में रखने के लिए आवेदन या सूचना दे सकते हैं।
खबरें और भी हैं...