पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News High M Teacher Today Is The Last Day To Upload Documents Online

उच्च मा. शिक्षक... दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने का आज अंतिम दिन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्कूल शिक्षा विभाग के स्कूलों के उच्च माध्यमिक शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा आयोजित की जा रही है। इसके लिए जारी की गई प्रोवीजनल सिलेक्शन लिस्ट और वेटिंग लिस्ट के उम्मीदवारों को रविवार तक ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड करना होगा। इसके साथ ही पोस्टिंग के लिए स्कूल का विकल्प भी बताने होंगे। इसके बाद अगले महीने में जिला स्तर पर दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया शुरू होगी। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 15 हजार पदों पर भर्ती की जानी है।

आदिम जाति कल्याण विभाग...

आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा स्कूलों के लिए 2220 उच्च माध्यमिक शिक्षकों की भर्ती के लिए पहले राउंड की प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। इसके तहत अनारक्षित वर्ग में आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) श्रेणी में आने वाले आवेदकों के चिन्हांकन के लिए रजिस्ट्रेशन (सिर्फ अनारक्षित वर्ग के अभ्यार्थियों के लिए) रविवार तक होंगे। इसमें उन्हें बताना होगा कि वह ईडब्ल्यूएस श्रेणी में शामिल होना चाहते हैं या नहीं।

खबरें और भी हैं...