पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Anjad News Mp News High Speed Bus Collided In The Back Killed The Employee Of The Electric Distribution Company Riding On Scooty

तेज रफ्तार बस ने पीछे से मारी टक्कर, स्कूटी पर सवार विद्युत वितरण कंपनी के कर्मचारी की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर के बड़वानी रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने बस की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। घटना दोपहर 1.30 बजे की है। पुलिस जानकारी के अनुसार विविकं कर्मचारी स्वामीदयाल पिता ख्यालीलाल कुशवाह (50) निवासी शिक्षक कॉलोनी अंजड़ की बस की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वामीदयाल अपनी स्कूटी से बड़वानी रोड स्थित विविकं कार्यालय की और जा रहे थे। इसी दौरान पेट्रोल पंप के सामने बड़वानी से अंजड़ की ओर जा रही तेज रफ्तार अरिहंत बस क्रमांक एमपी-09-एफए-2964 ने पेट्रोल पंप के सामने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार स्वामीदयाल गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे तुरंत 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल अंजड़ पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद स्वामीदयाल को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल अंजड़ पुलिस ने बस व बस चालक को हिरासत में लेकर मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। लोगों ने बताया कि बड़वानी-खंडवा रोड पर यातायात का अत्यधिक दबाव होने से यहां आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। बसों के परमिट में मात्र 2-2 या 5-5 मिनिट का अंतराल होने से तेज गति से संचालित की जाती हैं। जो दुर्घटना का कारण बन रही हैं। इससे कई लोगों को अपनी जान गवाना पड़ रहा है।

स्वामीदयाल कुशवाह

दुर्घटना के बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़ व क्षतिग्रस्त स्कूटी।

बायपास नहीं होने से रोड पर रहती है भीड़

यहां बायपास नहीं होने से रोड पर दिनभर छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। इससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। नगर का बायपास नहीं होने से बड़वानी से इंदौर, खरगोन व सेंधवा की ओर से आने व जाने वाले सभी वाहनों को नगर के मध्य से होकर गुजरना पड़ता है। इससे नगर के मध्य में यातायात का भारी दबाव बना रहता है।
खबरें और भी हैं...