पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हिजबुल, जैश के माॅड्यूल का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर में पुलिस ने आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन और जैश-ए-मोहम्मद के माॅड्यूल का भंडाफोड़ कर उनके छह सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस और राष्ट्रीय राइफल्स ने संयुक्त अभियान में जैश-ए-मोहम्मद के तीन मददगाराें काे पकड़ा। ये बडगाम के चादुरा में सक्रिय थे। उनकी पहचान दोन्नीवारी निवासी दिलवर सोफी और मागरेयपुरा निवासी समीर यूसुफ गनी के रूप में हुई है। तीसरे सहयोगी की पहचान सुरक्षा कारणों से उजागर नहीं की गई है। पुलिस और सेना ने कुपवाड़ा जिले के करालपोरा क्षेत्र में हिजबुल के माॅड्यूल का फंडाफोड़ करते हुए इसके तीन सहयोगियों को पकड़ा है। ये आतंकवादी बशीर पीर उर्फ इम्जियाज आलम के संपर्क में थे। उनकी पहचान एजाज अह पायेर, मोहम्मद अल्ताफ पायेर और अब्दुल राउफ मलिक के रूप में हुई है।

खबरें और भी हैं...