पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

च्वाइस फिलिंग संबंधी दस्तावेजों की जलाई होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल| नियमितीकरण की मांग को लेकर अतिथि विद्वान अनिश्चतकालीन आंदोलन कर रहे हैं। अतिथि विद्वानों ने सोमवार को होली का त्योहार मनाने घर नहीं जाने का निर्णय लिया। वहीं धरनास्थल शाहजहांनी पार्क में उच्च शिक्षा विभाग की अतिथि विद्वान विरोधी नीतियों का दहन कर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान उन्होंने दोबारा काॅलेजों में अतिथि विद्वान बनाकर भेजने के लिए आयोजित की जा रही च्वाइस फिलिंग प्रक्रिया संबंधी दस्तावेजों की होली जलाई। अतिथि विद्वान संघर्ष मोर्चा के संयोजक डॉ. सुरजीत सिंह भदौरिया, डॉ. देवराज सिंह, मुंडन कराने वाली महिला अतिथि विद्वान डॉ. नीना सिंह सहित अन्य महिला अतिथि विद्वान मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि जल्द ही सरकार अपना वचन निभाए। ऐसा नहीं होता है तो अतिथि विद्वान दिल्ली जाकर विरोध दर्ज कराएंगे।
खबरें और भी हैं...