- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Holi Celebrated At Cosciasco Australia39s Highest Peak
ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी कॉस्किअस्को पर मनाई होली
सिटी रिपोर्टर. इंदौर
होली पर जब हम नीले, पीले गुलाबी रंग से एक-दूसरे को रंग रहे थे, तब भावना डहेरिया ऑस्ट्रेलिया के सबसे ऊंचे शिखर माउंट कॉस्किअस्को पर वह तीन रंग लिए खड़ी थीं जिन पर पर हर हिंदुस्तानी को गर्व है। ज़मीन से 2228 मीटर ऊपर जहां सांस लेना भी मुश्किल पड़ता है वहां भावना ने तिरंगा लहराया। उन्होंने यह शिखर होली के दिन फ़तह किया। यहां पहुंचकर तिरंगा तो फहराया ही, पर्वत को गुलाल से भी रंगा।
भावना त्योहारों पर ही ऐसे मिशन करती हैं। 2019 की दीपावली उन्होंने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर मनाई थी। कहती हैं - \\\"मैं भारत की वैभवशाली संस्कृति की गूंज दुनिया के हर कोने तक पहुंचाना चाहती हूं। इसीलिए ऐसे मिशंस के लिए त्योहारों के दिन चुनती हूं। माउंट कॉस्किअस्को की यात्रा मैंने 6 मार्च को शूर की थी। समिट पूरा करना आसान नहीं था, क्योंकि इस मौसम मेें वहां तेज़ हवाएं चलती हैं और जिंदावायने में ऐसा ही हुआ। मौसम खराब होना शुरू हो गया और हवाएं 45 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने लगीं। हालांकि मैं इसके लिए तैयार थी। मैं डटी रही और 10 मार्च को समिट पूरा किया। मैंने मध्य प्रदेश टूरिज्म और एडवेंचर स्पोर्ट्स का बैनर भी वहां प्रदर्शित किया। मै वहां भारतीय राजदूत से भी मिली।
31 दिसंबर की शाम मैं दक्षिण अमेरिका के माउंट अकोंकागआ फतह करने की कोशिश में थी, जो 6962 मीटर ऊंचा है, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से 6500 मीटर ही चढ़ पाई और वह समिट अधूरा रह गया। जल्द ही मैं इसे पूरा करूंगी। 12 मार्च को मैं इंदौर पहुंचूंगी।\\\'
ये चोटियां भी चढ़ चुकीं भावना
{माउंट मनरिंग
6593 मीटर, अगस्त 2018
{माउंट डीकेडी-2
वर्ष 2017
{माउंट एवरेस्ट
मई 2019