पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News Holi Celebration Of Women39s Cell Aggarwal Society On 18

महिला प्रकोष्ठ अग्रवाल समाज का होली सेलिब्रेशन 18 को

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

upcoming event

शहर में 18 मार्च को यह अनूठा होली सेलिब्रेशन किया जा रहा है, जिसमें रंगों का प्रयोग नहीं होगा। महिला प्रकोष्ठ, अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति की ओर से लव यू ज़िंदगी के तहत ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में दोपहर 3 बजे से होने वाले इस सेलिब्रेशन में ढोल पर डांस, ठंडाई से मीठे बोल, रंगोला में किस्मत खोल सहित कई मज़ेदार गेम्स होंगे।

प्रकोष्ठ की प्रमुख प्रतिभा मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम में सखियों के लिए रेनबो ड्रेसकोड रखा गया है। लाइव म्यूज़िक के साथ होली गीत होंगे और कुछ मज़ेदार सवाल भी पूछे जाएंगे। इसके साथ ही रंगों से भरा अनूठा तंबोला भी खेला
जाएगा, लेकिन इसमें किसी तरह के रंग का प्रयोग नहीं किया जाएगा। सखियों से आग्रह किया गया है कि वे अपने साथ किसी तरह का रंग
लेकर न आएं। इस मौके पर एक प्रॉप शो भी किया जाएगा, जिसमें होली
से जुड़े प्रॉप घर से लाने के लिए
कहा गया है। यहां महिला उद्यमियों द्वारा निर्मित वस्तुओं के स्टाॅल्स भी लगाए जाएंगे।
खबरें और भी हैं...