पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खेलकूद और मौज मस्ती के साथ मनाया होली मिलन समारोह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिटी रिपोर्टर . भोपाल

जैन महिला मण्डल भोपाल संभाग
का होली मिलन समारोह शाहपुरा स्थित पदमा सेठी के निवास पर मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी और होली मनाई। इसके साथ ही सभी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली। इसके अतिरिक्त कई खेल एक्टिविटी और मौज-मस्ती के साथ ही सबको एक-एक टाइटल से नवाजा गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया।

इस अवसर पर हीरामणि जैन, चंद्रा बड़जात्या, कुसुम जैन, रेखा कासलीवाल, निशा बड़जात्या, शांता गोधा, आशा सोनी, आशा बाकलीवाल, चंदा विनायका, मनोरमा टोंग्या, पदमा सेठी आदि महिलाएं उपस्थित थीं।

खबरें और भी हैं...