सर्व राजपूत समाज का होली मिलन 14 को
भोपाल| सर्व राजपूत समाज का होली मिलन समारोह 14 मार्च को चार इमली स्थित प्रताप भवन में आयोजित किया जाएगा। इसका निर्णय सोमवार को चिनार पार्क में आयोजित समाज की बैठक में लिया गया। संगठन के प्रमुख देवेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि बैठक में होली मिलन समारोह की रूपरेखा तैयार की गई। सर्व राजपूत समाज के सभी संगठन ढोल नगाड़ों के साथ चल समारोह के रूप में एक साथ प्रताप भवन पहुचेंगे। आकर्षक कार्यक्रम के साथ फाग मंडली द्वारा होली के गीतों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।