होली सद्भावना यात्रा 10 मार्च को
खंडवा | आदि गौड बावीसा ब्राह्मण समाज शाखा द्वारा होली सद्भावना यात्रा निकाली जाएगी। इसमें भारतीय संस्कृति एवं समाज की दिव्य परंपरा के अनुसार होली पर स्वजाति परिवारों में परिजनों की हुई गमी पर उनके निवास पर जाकर रंग-गुलाल डाला जाएगा। यात्रा मंगलवार को सुबह 8.30 बजे पार्वतीबाई धर्मशाला रेलवे स्टेशन के सामने एकत्रित होकर प्रस्थान करेगी।