पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sendhwa News Mp News Holika Dahan Will Be Held In The City Today Devotee Prahlada Is Seated In Halika39s Lap

शहर में आज होगा होलिका दहन, भक्त प्रहलाद को बैठाया हालिका की गोद में

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

15 स्थानों पर होगा होलिका दहन, पर्यावरण संरक्षण के लिए कुछ मंडल कंडे का रहे उपयोग

शहर में सोमवार को स्थानों पर होलिका दहन होगा। इनमें से कुछ मंडलों ने होलिका का शृंगार किया है। किले के पीछे स्थित अटल चौराहा पर होलिका की गोद में भक्त प्रहलाद को बैठाया गया है।

शहर में 15 स्थानों पर होली जलाई जाएगी। इनमें रामकटोरा, किला गेट चौराहा, मोतीबाग चौक के पास, मोतीबाग स्थित झिरा चौक आदि शामिल हैं। होलिका दहन स्थलों पर नगर पालिका ने प्रकाश व्यवस्था की है। दहन के पहले महिलाएं पूजन करने पहंुचेंगी। मोतीबाग चौके पास निर्धारित समय पर शाम 7:30 बजे होली जलाई जाएगी। दहन के एक दिन पहले रविवार दोपहर को मोतीझिरा मंदिर के सामने झिरा चौक पर होली को सजाया गया। इसमें मोतीझिरा मंदिर समिति के सदस्य अमोल सोनी, मनोहर ठाकुर, सूरज ठाकुर, घनश्याम ठाकुर, अर्पित जोशी, पप्पू सोनी, अंश सोनी, माही ठाकुर, शिवम ठाकुर मौजूद थे।

अटल चौराहा पर मां भगवती मित्र मंडल ने होलिका को आकर्षक ढंग से सजाया। इस बार भक्त प्रहलाद को होलिका की गोद में बैठाकर आकर्षक साज-सज्जा की गई। मंडल सदस्यों ने बताया रात 9 बजे दहन किया जाएगा।

होलिका की सजावट में गौरव गुप्ता, अक्षय श्रीवास, करण परदेसी, आकाश कौशल, पंकज पाटिल, गणेश नरगांवे का सहयोग रहा।

झिरा चौक पर होली को आकर्षण ढंग से सजाया है।

अटल चौराहा पर मां भगवती मित्र मंडल ने होली की सजावट की है।
खबरें और भी हैं...