- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Holika Pujan And Dahan Will Be Auspicious From 640 Pm To 904 Pm
होलिका पूजन और दहन शाम 6.40 से रात 9.04 बजे तक शुभ रहेगा
चौघड़िए में शुभ समय
चर - शाम 6.27 से 7.59 बजे तक
लाभ- रात 11.02 से अर्धरात्रि 12.34 बजे तक
शुभ- अर्धरात्रि 2.05 से 03.37 बजे तक
अमृत- अर्धरात्रि 3.38 से 05.09 बजे तक
पूर्णिमा की शुरुआत अलसुबह 3.04 से हो चुकी है। यह सोमवार रात 11.17 बजे तक रहेगी। भद्रा का साया दोपहर 1.01 तक रहेगा। पंडित शिवप्रसाद तिवारी के अनुसार होलिका दहन भद्रा रहित पूर्णिमा तिथि में प्रदोषकाल में करना उचित होता है। यानी दोपहर 1 बजे के बाद निर्विघ्न होलिका दहन किया जा सकता है। होलिका पूजन व दहन का शुभ समय- शाम 6.40 से रात 9.04 बजे तक।
{राजबाड़ा : मुख्य गेट पर सोमवार शाम 7 बजे होलिका दहन होगा। ढाई सौ वर्षों से परंपरानुसार यहां कंडे से होलिका दहन किया जा रहा है।