पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पुलिस ऑफिसर्स की वाइव्स का होली सेलिब्रेशन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिटी रिपोर्टर. इंदौर


यह पुलिस ऑफिसर्स की वाइव्स का होली सेलिब्रेशन था जो गुरुवार को मनाया गया। पुलिस ऑफिसर्स की प|ियों का ग्रुप संवेदना इसी तरह हर त्योहार मिल-जुलकर मनाता है। ग्रुप में 40 सदस्य हैं। गुरुवार को रोबोट चौराहे के पास वृंदा बिरथरे के घर पर हुए इस सेलिब्रेशन में लगभग सभी मेम्बर्स मौजूद थीं। व्हाइट-डेनिम्स और कलरफुल दुपट्टे इनका ड्रेसकोड था। ऑर्गेनिक गुलाल और फूलों की पंखुड़ियों से मेम्बर्स ने होली खेली। खो खो और कुछ फन गेम्स भी खेले। ग्रुप की अध्यक्ष सुनंदा यादव ने बताया इस ग्रुप में अधिकतर मेम्बर्स होममेकर्स हैं। हसबैंड पुलिस डिपार्टमेंट में हैं तो घर की सभी जिम्मेदारियां हमारी ही होती हैं। वृंदा बिरथरे इस पार्टी की होस्ट रहीं। उनके साथ इसे ऑर्गनाइज़ किया प्रतिमा गुलाटी मीना भडाेलिया और अर्चना बक्शी ने।
खबरें और भी हैं...