पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sendhwa News Mp News Honored The Officials Of The Boards Of Society For Doing Excellent Work

उत्कृष्ट कार्य करने एवं समाज के मंडलों की पदाधिकारियों का किया सम्मान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डॉक्टर्स एसोसिएशन एवं सुभाषचंद्र बोस रक्तदान समिति ने किया अयोजन, 22 लोगों ने किया रक्तदान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को शहर में कार्यक्रम हुए। सेंधवा डॉक्टर्स एसोसिएशन, सुभाषचंद्र बोस समिति व निजी अस्पताल ने संयुक्त रूप से महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजित किया गया।

निजी अस्पताल में रविवार दोपहर को हुए कार्यक्रम में समाज में उत्कृष्ट कार्य करने एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। विभिन्न समाज की महिला इकाई की अध्यक्ष एवं प्रशासनिक पदों पर पदस्थ महिलाओं काे शाॅल-श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र दिए। कार्यक्रम में निर्भया टीम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया गया। इस दौरान रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 8 महिलाओं सहित कुल 22 लोगों ने रक्तदान किया । इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष बसंती बाई यादव सहित विभिन्न समाज की महिलाओं ने भी विचार व्यक्त किए।

खुद का व्यवसाय कर रही महिलाओं काे किया सम्मानित

सामाजिक संस्था ने सेंधवा ब्लॉक के बीजापुरी में कार्यक्रम आयोजित किया। इसके मुख्य अतिथि डिप्टी कलेक्टर जानकी यादव और 5 गांव के महिला-पुरुष उपस्थित रहे। संस्था से प्रशिक्षण लेकर खुद का व्यवसाय कर आय अर्जित करने वाली 6 महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। इनमें मुन्नी आर्य शिवन्यापानी, आरती बाई बीजापुरी, लहकू बाई बीजापुरी, किरण जाधव नवलपुरा, आशा बाई गोइवाकी, दुर्गा दीदी बीजापुरी शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को सम्मानित किया गया।
खबरें और भी हैं...