पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News Horseman Faraz Khan Gets Double Gold For Madhya Pradesh Defeats Asiad Medalist Player

घुड़सवार फराज खान ने मध्यप्रदेश को दिलाए डबल गोल्ड, एशियाड के मेडलिस्ट िखलाड़ी को पछाड़ा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्पोर्ट्स रिपोर्टर . भोपाल

मध्यप्रदेश घुड़सवारी अकादमी, भोपाल के फराज खान ने सीनियर नेशनल घुड़सवारी प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के लिए दोहरे स्वर्ण पदक जीते हैं। यह पदक नोवाइस क्राॅस कंट्री और प्री-नोवाइस क्राॅस कंट्री इवेंट में आए हैं।

फराज ने मेरठ में आयोजित प्रतियोगिता में हार्लीकेन अश्व की सवारी करते हुए एशियाड के पदक विजेता खिलाड़ी को पछाड़ा और स्वर्णिम सफलता हासिल की। फराज ने सबसे कम 25.1 पेनाल्टी अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। एशियन गेम्स के लिए तैयार किए जाने वाले रोडमैप और नवंबर-दिसंबर में होने वाले ट्रायल से पहले सीनियर राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता में फराज खान का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

बता दें कि फराज अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सात पदक जीत चुके हैं। इसमें तीन स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य शामिल हैं। उन्होंने नेशनल लेवल पर 22 और हार्स शो में 98 पदक हासिल किए हैं। फराज बिशनखेड़ी स्थित राज्य घुड़सवारी अकादमी में चीफ कोच कैप्टन भागीरथ प्रसाद से प्रशिक्षण हासिल करते हैं।

खबरें और भी हैं...