पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News Hrithik And Sunil Scored Half Centuries Laxman Singh Gaur39s Big Win

रितिक आैर सुनील ने जमाए अर्धशतक, लक्ष्मण सिंह गौड़ क्लब की बड़ी जीत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्पोर्ट्स रिपोर्टर | रितिक ताडा (81) आैर सुनील धोलपुरे (51*) की अर्धशतकीय पारी के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन की बदौलत लक्ष्मण सिंह गौड़ क्लब ने ए ग्रेड वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में विजय क्लब को 162 रनों से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। अटल खेल परिसर में खेले गए मुकाबले में गौड़ क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट पर 275 रन बनाए। हर्षल कदम ने 44 आैर तन्मय पत्की ने 34 रनों का योगदान दिया। नीलेश आैर पूजन ने 2-2 विकेट हासिल किए। जवाब में विजय क्लब 25 ओवर में 113 रनों पर सिमट गई। नीलेश शर्मा ने सर्वाधिक 29 रन बनाए। राज चौहान ने चार आैर रवि मंडलोई ने तीन विकेट हासिल किए।

श्रीराम स्पोर्ट्स क्लब ने अंतिम-4 में प्रवेश किया

जिमखाना मैदान पर खेले गए इसी स्पर्धा के एक अन्य मैच में श्रीराम स्पोर्ट्स ने इंदौर स्पोर्ट्स को 6 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इंदौर स्पोर्ट्स ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 39 ओवर में 162 रन बनाए। शुभम शर्मा ने 76 रन बनाए। समर्थ जुरेल ने चार आैर नमन भट्ट ने तीन विकेट हासिल किए। जवाब में श्रीराम स्पोर्ट्स ने 39 ओवर में 4 विकेट पर 166 रन बनाकर मैच जीत लिया। धर्मेश पटेल ने 76 आैर नीलेश जाधव ने 36 रनों का योगदान दिया। आयुष वर्मा ने दो विकेट
हासिल किए।

खबरें और भी हैं...