पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News I Have Scored 160 Runs Five Overs Ago Then Scored A Big Century Double Century Iyer

पांच ओवर पहले पता चला 160 रन बना चुका हूं, तब बड़े शॉट खेल बनाया दोहरा शतक : अय्यर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सार्थक का शतक, इंदौर बढ़त की आेर

सार्थक आचार्य (123) शतक की बदौलत इंदौर संभाग ने परमानंद पटेल अंडर-22 अंतर संभागीय क्रिकेट स्पर्धा में ग्वालियर के खिलाफ पहली पारी में बड़ी बढ़त बनाने के करीब पहुंच गया है। एमरल्ड हाइट्स स्कूल मैदान पर खेले जा रहे मैच के दूसरे दिन इंदौर ने संभाग ने पहली पारी 140.1 ओवर में 498 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। शुभम कैथवास ने 81 आैर रिषभ चौहान ने 67 रनों का योगदान दिया। हर्षवर्धन सिंह ने चार, शिवम यादव ने तीन, विक्रांत भदौरिया, अमन भदौरिया आैर प्रांजल दीक्षित ने एक-एक विकेट हासिल किया। जवाब में ग्वालियर ने पहली पारी में स्टंप्स तक 25.5 ओवर में 6 विकेट पर 78 रन बना लिए हैं। सूरज सेंगर 26 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। शुभम कैथवास ने तीन, संकल्प सोलंकी ने दो और अभिनव सिंह ने एक विकेट लिया।

अंकुर की शतकीय पारी, एलएसजीए जीता : अंकुर चौहान (109) के नाबाद शतक की बदौलत एलएसजीए ने ए ग्रेड वनडे क्रिकेट स्पर्धा में क्रिश्चियन एमिनेंट को 4 विकेट से हराया। जीएसीसी मैदान पर खेले गए मैच में एमिनेंट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 235 रन बनाए। प्रथमेश शर्मा ने 47 और फैज कुरैशी 37 रन बनाए। रवि निखिल और हर्षल 3-3 विकेट लिए। जवाब में एलएसजीए ने 6 विकेट पर 239 बनाकर मैच जीत लिया। सचिन धौलपुरे ने 31 रन बनाए। दीपेश शर्मा ने 2 विकेट हासिल किए।

स्पोर्ट्स रिपोर्टर . इंदौर

इंदौर। वेंकटेश अय्यर (208) ने अपने वनडे कॅरियर का पहला दोहरा शतक लगाया। उनकी इस पारी की बदौलत एमवायसीसी ने ए ग्रेड वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में सीसीआई को 83 रन से पराजित किया। जिमखाना मैदान पर खेले गए मुकाबले में एमवायसीसी ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 4 विकेट पर 351 रनों मजबूत स्कोर बनाया। वेंकटेश ने 163 गेंदों का सामना करते हुए 17 चौकों आैर 8 छक्कों की मदद से 208 रनों की पारी खेली। यह इस टूर्नामेंट का भी पहला दोहरा शतक है। कुलदीप गेही ने 57 रनों का योगदान दिया। पार्थ साहनी आैर अभिषेक ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में सीसीआई की टीम 49 ओवर में 268 रनों पर सिमट गई। अंकित दाणे ने 99, पार्थ साहनी ने 91 रन बनाए। मिहिर हिरवानी ने तीन, वेंकटेश अय्यर आैर अमन मेहरा ने दो-दो विकेट हासिल किए।

मैच के बाद वेंकटेश ने बताया, पारी खत्म होने में पांच ओवर शेष थे। मुझे नहीं पता था कि मैं कितने रनों पर खेल रहा हूं। साथी खिलाड़ी ने मेरा 160 रनों का स्कोर बताया। तब मैंने सोचा कि 200 रन बना सकता हूं। ऐसे में बड़े शॉट खेलकर मैंने डबल सेंचुरी पूरी की। यह वनडे में मेरे कॅरियर का पहला दोहरा शतक है। विकेट छोटा आैर बल्लेबाजी के लिए काफी अनुकूल लग रहा था। मैं अपनी बल्लेबाजी को एंजॉय कर रहा था। पूरी पारी के दौरान मैंने कोई भी जोखिमभरा शॉट नहीं खेला। गेंद आैर बल्ले का अच्छा कनेक्शन हो रहा था, जिसके चलते में यह पारी खेलने में सफल रहा। कोच अभिषेक पंचोली का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने समय-समय पर मेरी बल्लेबाजी की कमियों को दूर करने में मेरी मदद की। पारी के दौरान साथी खिलाड़ी कुलदीप गेही ने अच्छे शॉट खेले, जिसे देखकर मेरा आत्मविश्वास भी बढ़ा।

_photocaption_वेंकटेश अय्यर : 208 रन*photocaption*
खबरें और भी हैं...