पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News Ib Officer Along With Brother Beaten Youth Who Returned From Dubai Case Filed

आईबी अफसर ने भाई के साथ मिलकर दुबई से लौटे युवक को पीटा, केस दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अथर खान

भोपाल| इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) के डिप्टी सेंट्रल इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर ने अपने भाई के साथ मिलकर दुबई से आए एक युवक को जमकर पीट दिया। मामला कोहेफिजा थाने पहुंचा तो उन्होंने थाना प्रभारी को भी धौंस दिखानी शुरू कर दी। काफी बहस के बाद पुलिस ने अफसर के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। टीआई सुधीर अरजरिया ने बताया कि 1200 क्वार्टर, कोहेफिजा निवासी अथर खान (36) निजी काम करते हैं। करीब 6 साल तक दुबई में रहने के बाद इन दिनों वह अपने परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार को निजामुद्दीन कॉलोनी निवासी शाहबाज अपने भाई आफताब के साथ अथर के घर पहुंचे। यहां पुरानी बात को लेकर दोनों ने अथर के साथ मारपीट शुरू कर दी। वारदात के बाद अथर मारपीट की शिकायत लेकर कोहेफिजा थाने पहुंचे तो दोनों भाई भी वहां आ गए। खुद को आईबी अफसर बताकर शाहबाज ने अपनी बात रखी। काफी समझाने के बाद भी वह नहीं माने तो पुलिस ने दोनों भाइयों पर मारपीट का केस दर्ज कर लिया। शाहबाज आईबी में डिप्टी सेंट्रल इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर (डीसीआईओ) हैं और इन दिनों उनकी पदस्थापना भोपाल में ही है।
खबरें और भी हैं...