- Hindi News
- National
- Indore News Mp News If The Miscreants Demand Otp Somewhere Open The Link And Extract Thousands Of Rupees Online
बदमाशों ने कहीं ओटीपी मांग तो कहीं लिंक खुलवा कर आॅनलाइन निकाले हजारों रुपए
पलसीकर काॅलोनी में फूल-गुलदस्ते के एक व्यापारी का ओटीपी नंबर हासिल कर बदमाश ने उसके खाते से 10 हजार रुपए निकाल लिए। बदमाश ने उससे गुलाब की कलियां खरीदने के बहाने कॉल कर जानकारी हासिल की थी। इसी तरह ठगी की दो अन्य वारदातें भी हुईं हैं। जूनी इंदौर क्षेत्र में इन सभी वारदातों की एफआईआर एक-दो साल पहले हुई थी, लेकिन केस अब दर्ज हुआ।
केस 1- व्यापारी के दो बार में निकल गए 9800 रुपए
उषागंज छावनी निवासी व्यापारी ओमप्रकाश यादव के साथ 30 जुलाई 2018 को ठगी हुई थी। इन्हें आरोपी ने फोन किया कि उसे गुलाब खरीदना है। पेमेंट के लिए बदमाश ने डेबिट कार्ड का नंबर मांगा। आरोपी ने कहा अब मोबाइल पर ओटीपी नंबर आएगा। व्यापारी ने वह नंबर बदमाश को दे दिया। इसके बाद उनके अकाउंट से दो बार में 4900 रुपए के हिसाब से कुल 9800 रुपए निकल गए। व्यापारी की शिकायत पर शनिवार रात केस दर्ज हुआ।
केस-3 बदमाश की भेजी लिंक ओपन करते ही निकल गए 49 हजार
वेंकटेश नगर के विशाल गोगावानी को बदमाश ने 15 अक्टूबर 2019 को फोन किया। उसने 1500 वापस करने की बात कही। फिर एक लिंक भेजकर ओपन कर लें। विशाल ने जैसे ही उसे ओपन की तो अकाउंट से 49 हजार रुपए निकल गए।
केस-2 पेटीएम के मार्फत 38 हजार रुपए खुद के खाते में ट्रांसफर किए
रूपराम नगर के पंकज भाटिया की शिकायत पर तीन बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। आरोपियों ने 23 जून 2018 को भाटिया को क्रेडिट कार्ड की जानकारी मांगी। अकाउंट से पेटीएम के मार्फत 38 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिए गए।