- Hindi News
- National
- Indore News Mp News If There Is A Reaction With The Hair Color Then Mix Smart Bond Lotion In The Hair Color The Hair Damage And Skin Irritation Will Be Reduced
हेयर कलर से रिएक्शन होता है तो हेयर कलर में स्मार्ट बॉन्ड लोशन मिक्स करें, हेयर डैमेज और स्किन इरिटेशन कम होगा
सिटी रिपोर्टर. इंदौर
एक्सपर्ट टिप्स
स्कैल्प : बालों में कोई भी प्रॉब्लम स्कैल्प से होती है। स्कैल्प वीक है तो बालों को पकड़े रहने की क्षमता खत्म हो जाती है और हेयरफॉल होने लगता है। स्कैल्प हेल्दी रखने के लिए उसे साफ रखें। रोज़ या फिर अल्टरनेट डे शैम्पू करें।
ड्रायनेस : कई लोग शैम्पू करते हैं तो कंडीशनर नहीं करते जबकि वह जरूरी है क्योंकि शैम्पू करने से क्यूटिकल्स (बालों के ऊपर बारीक छेद) खुल जाते हैं। कंडीशनर इन क्यूटिकल्स को बंद करता है जिससे गंदगी बालों की जड़ों तक नहीं पहुुंचती।
ऑइलिंग : तेल कोई सा भी हो, खास फर्क नहीं पड़ता। उससे आप मसाज कैसे करते हैं यह मायने रखता है। सिर्फ अंगुलियों के पोरों से हल्के हाथों से मसाज करें वरना बाल टूटेंगे।
रेड ह्यूज़ व शॉर्ट बॉब स्टाइल ट्रेंड में हैं
सेमिनार में वेवी हेयर डू करना बताते हुए विवेक भाटिया।
इरफान खान, अनु कपूर, हिमानी शिवपुरी जैसे एक्टर्स सहित शेन वॉट्सन और रॉट्स टेलर जैसे क्रिकेटर्स की हेयर स्टाइलिंग कर चुके श्याम भाटिया का कहना है कि \\\"आज बालों की कोई न समस्या हर किसी को है। या तो बाल सफेद हो रहे हैं या फिर तेजी से झड़ रहे हैं, और यह सब डाइट और सोने-खाने के रूटीन व तौर तरीकों में आए बदलाव की वजह से है। ग्रे हेयर की प्रॉब्लम ज्यादातर हॉर्मोनल इम्बैलेंस और हेरेडिटी की वजह से है जिसे हरी सब्जियां खाकर कम किया जा सकता है। कड़ी पत्ता, पुदीना, पत्तेदार सब्ज़िां हमने खाना कम कर दी हैं जबकि यह ज्यादा खाना चाहिए। हम ब्यूटी फूड से ज्यादा ब्यूटी कॉस्मेटिक्स पर खर्च कर रहे हैं। कॉस्मेटिक्स किसी कमी को कवर कर सकते हैं, लेकिन प्रॉब्लम तो वहीं बनी रहेगी। जैसे हेयर कलर कॉस्मेेटिक है। आप कलर कर लेंगे तो पता ही नहीं चलेगा कि आपके कितने बाल सफेद हैं लेकिन कलर उतरते ही समस्या फिर सामने नज़र आएगी।
सफेद बालों के लिए अधिकतर लोग मेहंदी लगाते हैं। यह नेचरल है सही है, लेकिन इससे बाल ड्राय भी होते हैं
और ऐसा इसलिए क्योंकि मेहंदी बालों पर एक सख़्त कोटिंग सी कर देती है। फिर बालों पर शैम्पू, ऑइल या किसी भी ट्रीटमेंट का असर 50 फीसदी ही होता है।\\\' यह इंदौर ब्यूटी असोसिएशन की ओर से कराया गया सेमिनार था जिसमें विवेक ने लेटेस्ट हेयर कलर्स, ट्रेंड्स और हेयरस्टाइल्स के बारे
में बताया।