- Hindi News
- National
- Indore News Mp News If You Breath 30 To 60 Times An Hour At Bedtime Then You Have Sleep Apnea
सोते समय एक घंटे में 30 से 60 बार सांस अटके तो आपको स्लीप एप्निया है
सिटी रिपोर्टर. इंदौर
\\\"सोते समय सांस थोड़ी देर के लिए रुक जाती हैं। ये सांस रुकना आमतौर पर 10 से 20 सेकंड के लिए होता है और रात में सैकड़ों बार हो सकता है जो आपको आपकी प्राकृतिक नींद की लय से अलग कर देता है। नतीजतन, आप हल्की नींद में अधिक समय बिताते हैं और गहरी नींद में कम।\\\' वर्ल्ड स्लीप डे पर यह बात डॉ सलिल भार्गव ने कही। एक्सपर्ट्स ने नींद न आने, बार-बार नींद का खुलने जैसी समस्याओं व इनके कारणों के बारे में विस्तार से बात की। डॉ. भार्गव ने इस दौरान बताया कि सुकून भरी नींद में आप ऊर्जावान और मानसिक रूप से तेज महसूस करते हैं। इस नींद की कमी से दिन में जो नींद आती हैं वो कम एकाग्रता और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा देती हैं। स्लीप एप्निया समय के साथ गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को भी जन्म देगा जैसे डायबिटीज़, हाई बीपी, जिसमें मधुमेह, हृदय रोग, स्ट्रोक, डिप्रेशन और वजन बढ़ना शामिल है।
नींद में सांस रुकने की समस्या यानी स्लिप एप्निया की जांच हॉस्पिटल या घर में भी हो सकती है। मॉनिटर किया जाता है कि सोते समय कितनी ऑक्सीजन की मात्रा कम हो रही या कितनी बार सांस रुक रही है।
स्लीप एप्निया के प्रकार
{ऑब्सट्रेक्टिव स्लीप एप्निया यह स्लीप एपनिया का सबसे सामान्य प्रकार है। यह तब होता है जब नींद में गले की मांसपेशियों की शिथिलता के चलते विंड पाइप आधा या पूरा चोक हो जाता है जिससे अक्सर आप जोर से खर्राटे लेते हैं।
{सेंट्रल स्लीप एप्निया अनकॉमन है। इसमें सेंट्रल नर्वस सिस्टम शामिल होता है। जब मस्तिष्क सांस लेने को नियंत्रित करने वाली मांसपेशियों को संकेत देने में विफल हो जाता तब लोग खर्राटे लेते हैं।
{कॉम्प्लेक्स स्लीप एपनिया ऑब्सट्रेक्टिव स्लीप एपनिया और सेंट्रल स्लीप एपनिया का मिक्स फॉर्म है।
स्लीप एप्निया के सिम्टम्स
{खर्राटे लेते समय रुक जाते हैं, और अगर घुटते या हांफते हैं, तो ये प्रमुख संकेत है।
{काम पर या ड्राइविंग करते समय नींद आना।
{दिन में जब आप सक्रिय नहीं होते तब आपको तेज़ी से नींद आने लगे या फिर नींद के दौरान सांस लेने में समस्या होने पर अपने डॉक्टर से बात करें।
{सुबह का सिरदर्द
{ध्यान केंद्रित न कर पाना
{चिढ़चिढ़ापन, उदास महसूस करना या मिजाज या व्यक्तित्व में बदलाव आना
{जब आप उठते हैं तो मुंह या गले में खराश होना
एक्सपर्ट्स ने बताया कि खर्राटे यानी गहरी नींद सोना नहीं है