पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News If You Build More Than The Map You Will Be Able To Get 16 Compounding Charges Regularly

नक्शे से ज्यादा निर्माण तो 16 से कम्पाउंडिंग शुल्क देकर करवा सकेंगे नियमित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कई लोगों ने स्वीकृत नक्शे से ज्यादा निर्माण कर लिया है। उनके निर्माण की कम्पाउंडिंग निर्धारित कर शुल्क जमा करने के लिए 16 मार्च से जोनवार शिविर लगाए जाएंगे। निगमायुक्त आशीष सिंह ने सभी जोनल अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। नगरीय सीमा के अंतर्गत 2400 वर्गफीट तक के प्लाॅट धारक कम्पाउंडिंग कर शुल्क जमा करवा सकेंगे। हालांकि इसके लिए स्वीकृत नक्शे से 10 प्रतिशत अधिक तक के हिस्से की ही कम्पाउंडिंग की जा सकेगी। इसके लिए 16, 17, 18 व 19 मार्च को सुबह 9.30 से दोपहर 4.30 बजे तक क्षेत्रीय भवन अधिकारी, भवन निरीक्षक अपने-अपने जोन में उपस्थित रहेंगे।

खबरें और भी हैं...