नशे में वाहन चलाते मिले तो काेर्ट से ही छूट सकेगी गाड़ी
आज 1,178 स्थानों पर
होगा होलिका दहन
हाेली पर सख्ती.. 248 चैकिंग प्वाइंट बनाए
शहर में सोमवार को 1178 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। पंडितों के मुताबिक होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त शाम 6.15 से रात 12.45 बजे तक है। भोपाल में होलिका दहन की शुरुअात नवाबी रियासत के दौर में वर्ष 1945 में ही गई थी। - पेज 4 भी पढ़ें
भोपाल | होली के मद्देनजर पुलिस ने हादसे रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था में 3000 जवान तैनात किए गए हैं। शहरभर में 248 स्थानों पर चैकिंग प्वाइंट लगाए हैं। इस बार नशे में वाहन चलाते पकड़ने जाने पर पुलिस द्वारा वाहन जब्त किए जाएंगे। यह वाहन कोर्ट से ही जुर्माना देकर छूट सकेंगे। तालाबों और अन्य जल स्रोतों पर एसडीईआरएफ के जवान तैनात रहेंगे।