पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News If You Want To Avoid Corona Virus Avoid Unnecessary Visits Avoid Shaking Hands And Wash Your Hands Frequently Dr Pandey

कोरोना वायरस से बचना है तो गैर ज़रूरी यात्राओं को टाल दें, हाथ मिलाने से बचें और हाथों को बार-बार धोते रहें : डॉ. पांडे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिटी रिपोर्टर . इंदौर


एक अनुमान है कि कोरोना वायरस की वजह से इंदौर और आसपास के हॉस्पिटल्स को करीब 5 लाख संभावित संक्रमित मरीजों की स्थिति से लड़ने की तैयारी करना चाहिए। जो आंकड़े बताए जा रहे हैं, खतरा उसके मुकाबले कई गुना ज्यादा है। लेकिन इससे जनसामान्य को घबराने की ज़रूरत नहीं है। कोरोना वायरस से बचने की लिए गैरज़रूरी यात्राएं करना टाल दें, हाथ मिलने से बचें और अपने हाथों को बार-बार धोते रहें। यही इससे बचने के कारगर उपाय हैं। ये बातें एम.जी. एम. मेडिकल कॉलेज में एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया के सेमिनार में एक्सपर्ट्स ने कही। यह सेमिनार COVID-19 के लिए तैयारी: हेल्थकेयर लीडर्स को क्या जानना चाहिए विषय पर किया गया। प्रजेंटेशन में डॉक्टर्स ने कहा कि देश में कोरोना वायरस से निपटने के लिए हॉस्पिटल्स को जोर-शोर से तैयारी करने की जरूरत है।

गले और फेफड़े के रोगों से संक्रमित लोगों का ज्यादा जागरूक होने की ज़रूरत : इस जागरूकता कार्यक्रम की शुरूआत में एसोसिएशन ऑफ़ फिजीशियन ऑफ़ इंडिया के सचिव डॉ. हरि प्रसाद ने बताया कि यह वायरस जितनी तेज़ी से फैल रहा है, उतनी तेज़ी से रोका जाना भी ज़रूरी है । एक बार जागरूकता आ जाने के बाद वायरस को फैलने से रोका जा सकता है। मेडिसिन के प्रो. डॉ. वी.पी. पांडे ने वायरस से होने वाली बीमारी ,उसके लक्षण और बचने के उपायों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि यह वायरस मुख्य रूप से सांस की नली को ही प्रभावित करने के बाद निमोनिया और द्रव्य पदार्थ इकट्ठे कर देता है। इससे मरीज को सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। यह उन व्यक्तियों पर ज्यादा असर करता है जो किसी भी कारण से पहले से ही गले अथवा फेफड़ों के रोगों से संक्रमित हैं। बहुत छोटे बच्चों और बुजुर्गों में सामान्य निमोनिया की तरह इस वायरस से मृत्युदर अधिक देखी गई है क्योंकि यह वायरस एकदम नया है। इस पर पूरी दुनिया में शोध हो रहा है और शोध के बाद ही इस पर नियंत्रण के लिए कारगर दवाएं और वैक्सीन बनाई जा सकेंगी। चीन के वुहान से शुरू से शुरू हुआ कोरोना वायरस दुनियाभर में अपने पैर पसार रहा है। चीन में कोरोना वायरस से 80 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं जबकि 3000 से ज्यादा लोगों की जानें जा चुकी है। इस वायरस का सबसे ज्यादा प्रकोप हुबेई प्रांत में देखने को मिला है।
खबरें और भी हैं...