पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • MORTAKKA News Mp News Illegal Mining Of Muram Running Openly From Government Fetters

सरकारी बेड़ी से खुलेआम चल रहा मुरम का अवैध खनन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पुनासा ब्लाक की मोरघड़ी पंचायत क्षेत्र में खनिज माफिया द्वारा सरकारी बेड़ी से मुरम व नर्मदा से बालू रेत का अवैध उत्खनन सरेआम किया जा रहा है। दिनदहाड़े जेसीबी से खनन और परिवहन के बावजूद खनिज विभाग निष्क्रिय है। जब मामला उठता है तो विभाग एक-दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पर केस बनाकर औपचारिकता कर लेता है। सरपंच ने अवैध खनन रोकने का प्रयास किया तो उन्हें धमकाया गया।

ग्रामीणों ने भी खनिज माफिया से नहीं उलझने की सलाह देकर शिकायत से रोक लिया। मोरघड़ी सरपंच आकाश जमरे शुक्रवार को सरकारी बेड़ी पर अवैध खनन रोकने पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों ने उनसे गाली-गलौज कर जान से मारने तक की धमकी दे डाली। सरपंच वहां से बगैर विवाद किए लौट आए। मोरघड़ी के अलावा खेड़ी, बिल्लौरा पुनर्वास, कटार गांवों में भी यह अवैध कारोबार चल रहा है। सरपंच जमरे ने कहा मेरे पंचायत क्षेत्र में कुछ लोग मुरम का अवैध उत्खनन कर रहे हैं। मैंने जाकर रोकना चाहा लेकिन मुझसे गाली-गलौज की गई। मैंने थाने व खनिज विभाग में शिकायत करने की बात कही तो ग्रामीणों ने खनिज माफिया का डर बताकर रोक दिया। वहीं मांधाता के नायब तहसीलदार उदय मंडलोई ने कहा अवैध खनन की जानकारी मिली है। पटवारी को भेजकर रिपोर्ट बुलाता हूं। अगर अवैध उत्खनन पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मोरघड़ी में सरकारी बेड़ी से दिनदहाड़े जेसीबी से अवैध खनन जारी है।
खबरें और भी हैं...