- Hindi News
- National
- Sant Hirdaram Nagar News Mp News Illegal Parking At Servicelane Feeling Jammed
सर्विसलेन पर अवैध पार्किंग, लग रहा जाम
वीआईपी रोड से संतनगर की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए बनाए गए सर्विसलेन पर वाहनों की अवैध पार्किंग हो रही है, जिसके कारण ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। यहां ग्रेड सेपरेटर के शुरुआत में ही चार्टर्ड बस के ऑफिस के आसपास सबसे ज्यादा अवैध पार्किंग हो रही है। नागरिकों का कहना है कि सर्विसलेन पहले ही काफी संकरा है, उस पर वाहनों की पार्किंग से निकलना मुश्किल है। इधर ग्रेड सेपरेटर का निर्माण कर रहे एनएचएआई के अफसर भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिसके चलते समस्या लगातार बढ़ रही है।
लालघाटी रोड
वार्ड-06