- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News Immediate Resolution Of 867 Out Of 1095 Cases In Revenue Lok Adalat
राजस्व लोक अदालत में 1095 प्रकरणाें में से 867 का तत्काल निराकरण
भोपाल| बैरसिया में गुरुवार काे राजस्व लाेक अदालत का अायाेजन किया गया। इस दाैरान किसानाें अाैर ग्रामीणाें ने 1095 शिकायतें दर्ज कराईं। राजस्व अमले ने 867 प्रकरणाें का तत्काल निराकरण कर दिया। शेष 228 मामलाें के निराकरण के लिए समय सीमा तय कर संबंधित अधिकारियाें काे निर्देश दिए गए हैं। राजस्व लोक अदालत में जिन प्रकरणों का निराकरण किया गया उनमें जमीनाें के नामांतरण, बंटबारा, बटान, पारिवारिक झगड़े अाैर फौती नामांतरण जैसे प्रकरण शामिल थे। जिन प्रकरणों का निराकरण किया गया उनकी जानकारी राजस्व विभाग के पोर्टल आरसीएमएस पर अपलोड कर दी गई है।