- Hindi News
- National
- Killod News Mp News In Killaud The Fish Contractor39s Employees Did A Ruckus Sent To Jail
किल्लौद में मछली ठेकेदार के कर्मचारियों ने किया हुड़दंग, जेल भेजा
होली के दिन किल्लौद बस स्टैंड पर शराब पीकर हुड़दंग करते हुए एक युवक से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने मछली ठेकेदार के 4 कर्मचारियों पर कार्रवाई की है। इससे पहले बस स्टैंड पर लोगों ने इनकी जमकर धुनाई की और फिर पुलिस के सुपुर्द किया।
टीआई हिमांशु धर द्विवेदी ने बताया मंगलवार को होली के दिन बस स्टैंड पर अर्जुन पिता अमर सिंह निवासी किल्लौद के साथ मछली ठेकेदार के कर्मचारियों ने बिना कारण मारपीट की। कर्मचारी देवेश पिता बाबूलाल शिंदे निवासी जबलपुर, विशाल पिता हरी राज राजपूत निवासी हंडिया, गणेश पिता राजराम कोरकू निवासी जूनापानी एवं अमजद पिता सुजाद निवासी खिरकिया के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए धारा 151 का प्रकरण दर्ज किया। आरोपियों को बुधवार हरसूद एसडीएम कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपियों को जेल भेजने के आदेश दिए। ज्ञातव्य है मछली ठेकेदार के कर्मचारियों ने बीते दिनों धनवानी, लहाड़पुर और गंभीर में भी लोगों से मारपीट की थी।