- Hindi News
- National
- Indore News Mp News In Order To Rob The Purse The Sisters Aboard The Activa Kicked In Such A Way That Both Entered The Rallying
पर्स लूटने के लिए एक्टिवा सवार बहनों को ऐसी लात मारी कि दोनों रैलिंग में जा घुसी
एक्टिवा सवार दो बहनों के पीछे बाइक सवार दो बदमाश लग गए। दो किमी पीछा किया, फिर बड़ी बहन के पैरों के नीचे रखा पर्स खींचा। छोटी ने विरोध किया तो बदमाश ने उनकी एक्टिवा में लात मार दी। इससे एक्टिवा रैलिंग में जा घुसी। बड़ी बहन को काफी चोट लगी। इसके अगले दिन बदमाशों ने घर के पास जा रही बैंक मैनेजर की प|ी के गले से चेन लूट ली। इसमें आरोपियों के फुटेज आए हैं। खजराना पुलिस के अनुसार घटना वैलोसिटी सिनेमा के सामने गुरुवार रात 9.30 बजे चितावद निवासी 24 वर्षीय अदिति पिता राजेंद्र तिवारी के साथ हुई है। आईटी कंपनी में काम करने वाली एमबीए पास अदिति छोटी बहन अक्षिता के साथ मामा अनुराग मिश्रा के घर साईं कृपा कॉलोनी गई थी।
एमआर-10 पर लगा कि कोई पीछा कर रहा है
मैं रात 9.30 बजे मामा के यहां से भोजन कर बहन अक्षिता के साथ एक्टिवा पर निकली थी। एमआर 10 पहुंचे तो अहसास हुआ कि कोई हमारा पीछा कर रहा है। एक बदमाश ने सफेद शर्ट पहन रखी थी और दूसरा उससे थोड़ा कम ऊंचाई का था। जैसे ही हम सर्विस रोड पहुंचे तो बाइक सवार बदमाश ने मेरे पैर के पास रखा पर्स खींचा। तभी अक्षिता चिल्लाई और बोली कि मैं पुलिस को फोन लगा रही हूं। इस पर पीछे बैठे सफेद शर्ट वाले बदमाश ने मेरी एक्टिवा में जोर की लात मारी, जिससे मेरा संतुलन बिगड़ गया। मेरी एक्टिवा रैलिंग में घुसी और रगड़ाते हुए दूर तक गई। मेरे हाथ, पैर, चेहरे व कई जगहों पर चोट आई। बदमाश भाग गए, फिर अक्षिता ने मामा व अन्य लोगों को फोन लगाकर बुलाया। रात को हमने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। दोनों बदमाश दुबले थे और वे बंगाली चौराहे की तरफ भागे। (जैसा अदिति ने पुलिस को बताया)
इन्हीं बदमाशों ने अगले दिन चेन लूटी थी
अदिति तिवारी के साथ हुई लूट के अगले दिन कनाड़िया थाना क्षेत्र स्थित कर्नाटका स्कूल के पास रहने वाले नर्मदा-झाबुआ ग्रामीण बैंक के मैनेजर महेंद्र जैन की 53 वर्षीय प|ी कीर्ति के साथ भी लूट हुई। इन दोनों घटनाओं में बदमाशों के जो हुलिए आए हैं, उससे माना जा रहा है कि दोनों एक ही हैं। पुलिस दोनों मामलों में समान हुलिए वाले बदमाशों की तलाश कर रही है।