पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khandwa News Mp News In The 12th English Pamphlet Where An Episode Of Copying Was Made Four Were Caught Again In The 10th Maths Paper At The Same Center

12वीं अंग्रेजी के पर्चे में जहां नकल का एक प्रकरण बना था, उसी केंद्र पर 10वीं गणित के पर्चे में चार फिर पकड़ाए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खालवा के जिस परीक्षा केंद्र में 12वीं अंग्रेजी के प्रश्नपत्र में एक छात्र नकल करते पकड़ा गया था, उसी केंद्र पर सातवें दिन 10वीं में गणित के पर्चे में 4 परीक्षार्थी अाैर नकल करते पकड़े गए। शासन द्वारा गठित उड़नदस्ते ने नकल पकड़कर प्रकरण बनाए।

माध्यमिक शिक्षा मंडल की बाेर्ड परीक्षा में गुरूवार काे 10वीं में गणित का पर्चा हुअा। जिले की समन्वयक संस्था के प्राचार्य अारके सेन ने बताया परीक्षा जिले के 84 केंद्राें पर हुई, जिसमें दर्ज 19018 परीक्षार्थियाें में 18,266 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। 842 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। परीक्षा के दाैरान केंद्र क्र. 561088 शासकीय अावासीय उमावि अाशापुर में जिलास्तरीय उड़नदस्ते ने चार परीक्षार्थियाें काे नकल करते पकड़ा। इसी प्रकार दाेपहर में दाे दिव्यांग परीक्षार्थियाें ने भी 10वीं गणित का पर्चा दिया, यहां नकल का काेई प्रकरण नहीं बना।

सात दिन मंे नकल के पांच प्रकरण

परीक्षा केंद्र क्र. 561088 शासकीय अावासीय उमावि अाशापुर विकासखंड खालवा में जिलास्तरीय उड़नदस्ते ने 6 मार्च काे 12वीं अंग्रेजी के पर्चे में एक छात्र काे नकल करते पकड़ा था। इसी केंद्र पर सातवें दिन चार अाैर परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए। बार-बार नकल हाेने के बावजूद विभाग व प्रशासन द्वारा यहां पर सख्ती नहीं की जा रही। गौरतलब है कि पिछले साल आयोजित बोर्ड परीक्षाओं में भी आशापुर में परीक्षा के दौरान नकल प्रकरण बनाए गए। उस समय में बोर्ड परीक्षाओं में 24 सदस्यीय निगरानी दल भी नकल रोकने में नाकाम साबित हुआ था।

खबरें और भी हैं...