- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News In The Final Of Bss Inter College Premier League Cricket
बीएसएसएस इंटर कॉलेज प्रीमियर लीगक्रिकेेट के फाइनल में
स्पोर्ट्स रिपोर्टर . भोपाल
बीएसएसएस ने एलएनसीटी को पांच रनों से हराते हुए इंटर कॉलेज प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। साथ ही नगर निगम ने सीए इलेवन को आठ विकेट से मात देकर कॉर्पोरेट वर्ग के फाइनल में जगह बनाई। ओल्ड कैंपियन मैदान पर गुरुवार को कॉलेज वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल में बीएसएसएस ने 130/7 रन का स्कोर खड़ा किया। बाद में एलएनसीटी के बल्लेबाज 19.5 ओवर में 125 रन ही बना सके। मनीष शर्मा ने 40 और प्रियरंजन ने 39 रन का योगदान दिया। अंबर हसन मैन ऑफ द मैच चुने गए। दूसरे मैच में सीए ने 132 रन बनाए। जरूरी रन नगर निगम ने 18वें ओवर में दो विकेट पर बना डाले। विजय को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दोनों फाइनल में शुक्रवार को खेले जाएंगे।