नए शव वाहन ‘मोक्षरथ’ का लोकार्पण
इंदौर| दानदाताओं के सहयोग से श्वेतांबर जैन समाज द्वारा नए शव वाहन (मोक्षरथ) का लोकार्पण किया गया। नथमल बोथरा चैरेटी ट्रस्ट के अभय बागरेचा, अजय छजलानी, महेंद्र झेलावत ने बताया शव वाहन का संचालन विंध्याचल पैलेस से होगा। यह वाहन प्रतिदिन सुबह 8 से शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगा। इस मौके पर समाजजनों ने शहर हित में कार्य करने का संकल्प लिया।