- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Indauri Completing The Virtual Challenges Of Running And Cycling For Fit India
फिट इंडिया के लिए रनिंग और साइक्लिंग के वर्चुअल चैलेंजेस को पूरा कर रहे इंदौरी
चैलेंजेस में हिस्सा लेने की वजह से रोजाना रनिंग करती हूं
90 दिन में 351 किमी की रनिंग का चैलेंज पूरा किया। उसमें रोज 3 किमी दौड़ना ज़रूरी था। तीन महीने में लगातार दौड़ी हूं और चैलेंज पूरा किया है। इस वजह से अब मेरी रोजाना रनिंग और वॉकिंग की आदत हो गई है। वर्चुअल चैलेंजेस फिट रहने का सबसे अच्छा तरीका है।
-नीरू बगानी, उम्र 49 वर्ष
550 किमी वन गो में भागा चैलेंजेस की बदौलत फिट हूं
550 किमी साइक्लिंग एक महीने में पूरा की। वर्चुअल चैलेंजस मैं लगभग हर महीने पूरा करता रहता हूं। इसके पहले 250 किमी रनिंग का चैलेंज 25 दिन में पूरा किया। मै इनमें इसलिए हिस्सा लेता हूं ताकि अपनी फिटनेस के लिए वक्त निकाल सकूं
-आर्बी सिंह बैस, उम्र 41 वर्ष
एक साल में पूरा करेंगे 6000 किलामीटर की साइक्लिंग
मंैने एक साल में 6000 किमी साइक्लिंग करने का चैलेंज लिया है। यह दिसंबर 2020 में पूरा होगा। मैं अब तक 1300 किमी साइक्लिंग कर चुका हूं। सप्ताह के तीन दिन और दिन में 40 से 50 किमी साइक्लिंग करता हूं। इसके पहले मैने 50 दिन में 850 किमी साइक्लिंग चैलेंज पूरा किया था।
-सुमित रावत, उम्र 45 वर्ष
300 किलोमीटर रनिंग का चैलेंज 30 दिन में पूरा किया
2018 में 300 किमी का चैलेंज था जिसे 30 दिन में पूरा किया। इसके बाद मैंने छोटे-छोटे चैलेंज पूरे किए। हाल ही में साइकलिंग और रनिंग दोनों वर्चुअल चैलेंज में हिस्सा लिया। 351 किमी की साइक्लिंग, 251 किमी रनिंग 50 दिन में पूरी की।
-सुरेश लाहोटी, उम्र 55 वर्ष
वर्चुअल चैलेंज
राशि असाटी . इंदौर
फिट इंडिया के लिए साइकलिंग और रनिंग के वर्चुअली चैलेंजेस में इंदौर के लोग भी पार्टिसिपेट कर रहे हैं। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्टर्ड होकर ये चैलेंजेस पूरे कर रहे हैं। इंडियन मेराथाॅन, इंडियन साइक्लोथॉन, चैम्पियन एथलीट, रोड रनर, आई-रनमैन चैलेंज जैसे क्लब्स ये चैलेंजेस ऑल ओवर इंडिया के लिए होते है। इसका मकसद है बिल्डिंग अ फिटर इंडिया। ये चैलेंजेस मंथली और ईयरली होते हैं।
इसमें पार्टिसिपेट करने के लिए फाॅर्म भरकर एक चैलेंज चुनना होता है। अलग-अलग कैटेगरीज़ में किलोमीटर के हिसाब से साइक्लिंग कर ये चैलेंजेस महीने, तीन महीने या साल में पूरे करना होते हैं।रिकाॅर्ड रखने के लिए एक एप्लीकेशन डाउनलोड करना होता है। इस एप को फिट बैंड से भी कनेक्ट किया जा सकता है। यह एप पार्टिसिपेंट्स की हर एक्टिविटीज़ बताता है। चैलेंज पूरा होने के बाद मेडल्स और ई-सर्टिफिकेट्स दिए जाते हैं।