- Hindi News
- National
- Indore News Mp News India Is Better Than Italy And America 30 Days Ago There Were 3 Now 113 Patients
इटली-अमेरिका से भारत बेहतर; 30 दिन पहले 3 थे, अब 113 मरीज
वायरस से बेखौफ इलाज में जुटे डॉक्टर
कोरोनावायरस के मरीजों के इलाज में लगे डाॅक्टर कहते हैं कि उन्हाेंने इससे खतरनाक वायरस से पीड़ित मरीजों का इलाज किया है। कोरोना के इलाज में डर नहीं लगता। लेकिन इस बीमारी को लेकर इतना पैनिक कर दिया गया है, जिससे घरवाले घबराते हैं। हालांकि, यह वायरस उतना खतरनाक नहीं है, जितना इबोला, निपाह और ट्यूबरकुलोसिस जैसी बीमारियों में आमतौर पर होता है। राम मनोहर लोहिया अस्पताल में शुक्रवार तक दो मरीज भर्ती थे। महिला मरीज की मौत के बाद उनके बेटे को सफदरजंग अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। यहां तैनात एक डॉक्टर ने कहा कि कोरोनावायरस इतनी तेजी से फैलता है कि मरीज के वार्ड में रहने के दौरान पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट (पीपीई) पहने रखना पड़ता है। पीपीई सिर से पैर तक पूरी तरह ढंकता है। लगातार 8-10 घंटे पीपीई पहनने के कारण दम घुटने लगता है। शेष|पेज 8 पर
खतरा अभी बरकरार कोरोना को 30 दिन रोक पाए तो ही जीतेंगे जंग: आईसीएमआर
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक बलराम भार्गव ने चेतावनी दी है कि देश में कोरोनावायरस का खतरा दूसरे चरण में पहुंच चुका है। इस पर जल्द नियंत्रण नहीं पाया गया तो यह खतरा तीसरी स्टेज पर भी पहुंच सकता है। संक्रमण के आगे नहीं फैलने या इसे कम करने के लिए सरकार के पास 30 दिन का ही वक्त है।
एसी कोच में कंबल नहीं मिलेंगे, रेलवे ने कहा- यात्री घर से लाएं; 3 दिन में 10 लाख टिकट कैंसिल
{ट्रेनों के एसी कोच में कंबल नहीं मिलेंगे। सेकंड एसी से पर्दे भी हटाए जाएंगे। रेलवे ने कहा कि यात्री घर से कंबल लेकर आएं।
{3 दिनों में 10 लाख ट्रेन टिकट कैंसिल हुए। इनकी कीमत करीब 55 कराेड़ रु. है। पिछले साल 11, 12 व 13 मार्च को 38 लाख टिकट बुक हुई थीं, जिनमें से 17% रद्द हुईं। 2020 में इस दौरान 35 लाख टिकट बुक हुईं। 30% कैंसिल हुईं।
{घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या 10-15% घटी है।
{बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के अनुसार अभी स्पष्ट नहीं है कि आईपीएल कब होगा। हालात नहीं सुधरे तो आईपीएल रद्द भी हो सकता है।
{केरल में दूसरे राज्यों से आए लोगों को जांच के बाद प्रवेश मिलेगा।
{इन्फोसिस ने बेंगलुरू ऑफिस बंद किया। कंपनी का एक कर्मचारी संदिग्ध मरीज के संपर्क में था।
लेह में देश का पहला लॉकडाउन क्षेत्र; 3 मरीज थे, 28 दिन से 3 हजार लोग कैद
लेह से रिनचेन एंगमो चुमिकाचन
लद्दाख में लेह जिले का कुशहाट गोंगमा गांव 28 दिन से सील है। किसी को गांव के अंदर या बाहर जाने की इजाजत नहीं। इसी गांव से कोराेना के 3 केस मिले हैं। इनमें से दो मरीज हाल ही में ईरान से लौटे हैं और एक इनके परिवार का सदस्य है। तीनों का इलाज लेह के एसएनएम अस्पताल में चल रहा है। 3 हजार की आबादी वाला कुशहाट गोंगमा लेह से 13 किमी दूर है। गांव से बड़ी संख्या में तीर्थ यात्री ईरान गए थे। इनमें से 102 को दाे जत्थों में भारत लाया गया है। कमिश्नर सेक्रेट्री रिग्जिन संपेल ने बताया कि गांव पर नजर रखने के लिए तहसीलदार, बीएमओ और पुलिस इंचार्ज की समिति बनाई गई है। गांव को चार सेक्टर में बांटा गया है। हर सेक्टर के लिए एक आशा कार्यकर्ता, एक एएनएम और एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है। काेराना संभावितों की राेज जांच की जा रही है।
भास्कर न्यूज | नई दिल्ली
केंद्र ने कोरोनावायरस को अधिसूचित आपदा घोषित कर दिया है। सरकार ने पहले इसकी वजह से मौत होने पर 4 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा की। लेकिन 52 मिनट बाद ही यह घोषणा वापस ले ली। गृह मंत्रालय ने राज्यों को पत्र लिखकर कहा है कि कोरोना के कार्यों के लिए राज्य आपदा राहत कोष से मदद लें। इसी बीच, 31 नए केस कन्फर्म होने के साथ ही देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 113 हो गई। इनमें से 10 ठीक हो चुके हैं। कोरोना से देश में दो मौतें हुई हैं, जबकि शनिवार को महाराष्ट्र में एक संदिग्ध ने दम तोड़ा। शेष|पेज 8 पर
{एयर इंडिया ने प्रति सोमवार चलने वाली इंदौर-दुबई फ्लाइट को 16 मार्च से 27 अप्रैल तक अौर प्रति मंगलवार चलने वाली दुबई-इंदौर फ्लाइट को 17 मार्च से 28 अप्रैल तक निरस्त किया है।
{तीन दिन पहले इटली से आए नंदानगर क्षेत्र के एक छात्र की भी रिपोर्ट निगेटिव आई है। शुक्रवार को बाली से लौटी 24 साल की युवती को भी जांच के दायरे में लिया है।
{इन्फोसिस ने ऐलान किया है कि वह 500-700 बिस्तर की क्षमता के अस्पताल के लिए ऑक्सीजन लाइन के लिए सिविल का खर्चा उठाएगा।
{फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने 148 करोड़ रु. की मदद का ऐलान किया है।
{गूगल साइट बना रहा है, ताकि संक्रमण जांच की किट कहां उपलब्ध है, यह पता चल सके।
परेशानी : इंदौर-दुबई फ्लाइट निरस्त की
पहल: इलाज में मदद करेगा इन्फोसिस
28 दिन से सील कुशहाट गोंगमा गांव से
इलाज में जुटे डॉक्टर बोले-10 घंटे विशेष ड्रेस में रहने से दम घुटता है...
इन्हीं 30 दिनों में इटली में 21157 और अमेरिका 2340 मरीज हो गए
देश 15 फरवरी 14 मार्च मौतें
चीन 68500 80824 3289
इटली 03 21157 1441
द. कोरिया 28 8086 72
अमेरिका 15 2340 50
भारत 03 113 02
73,731 | ठीक हो चुके
5,604 | लोगों की मौत
1,49,593 | संक्रमित थे
क ोरोनाजंग