इंदौर ने ग्वालियर को दिया फालोऑन
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत इंदौर संभाग ने परमानंद भाई पटेल अंडर-22 अंतर संभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। एमरल्ड हाइट्स में खेले जा मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को इंदौर के 498 रनों का पीछा करते हुए ग्वालियर संभाग की टीम पहली पारी में 128 रनों पर सिमट गई। इस तरह इंदौर को पहली पारी में 370 रनों की बढ़त हासिल हुई आैर मेजबान टीम ने ग्वालियर को फालोऑन िदया। सूरज सेंगर ने 76 रन बनाए। शुभम कैथवास, रिषभ चौहान ने तीन-तीन आैर संकल्प सोलंकी ने दो विकेट हासिल किए। फालोऑन खेलते हुए ग्वालियर ने दूसरी पारी में स्टंप्स तक 64 अोवर में 2 विकेट पर 198 रन बना लिए हैं। ग्वालियर टीम अभी इंदौर के स्कोर से 172 रन पीछे है आैर उसके 8 विकेट शेष हैं। विक्रांत भदौरिया 17 आैर तेजराज सिंह 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। शुभम कुशवाह ने 71 आैर निशांत हंगल ने 67 रनों का योगदान दिया। रिषभ चौहान ने दो विकेट हासिल किए।