इंदौर को मिल सकते हैं आईपीएल के कुछ मैच
इंदौर| कोरोना के कारण आईपीएल के मैच 15 अप्रैल तक स्थगित कर दिए गए हैं। इससे पहले टूर्नामेंट 29 मार्च से शुरू होना था। अब आईपीएल का नया शेड्यूल 56 के बजाय 40 दिन का होगा, जिसमें एक दिन में दो मैच कराए जाएंगे। महाराष्ट्र आैर कर्नाटक में आईपीएल के आयोजन पर संदेह है। ऐसे में बीसीसीआई वैकल्पिक वेन्यू भी तैयार रख रहा है। इन वेन्यू में इंदौर के अलावा लखनऊ, राजकोट आैर रायपुर का नाम शामिल है।