- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Indore Transfer Of Additional Collector Chauhan Deputy Collector Khare And Sikarwar
अपर कलेक्टर चौहान, डिप्टी कलेक्टर खरे व सिकरवार का इंदौर ट्रासंफर
इंदौर| राज्य शासन ने गुरुवार को राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी। इसमें इंदौर कमिश्नर आॅफिस में पदस्थ उपायुक्त सपना सोलंकी को संयुक्त आयुक्त लिटेगेशन व समन्वय इंदौर भेजा है। उनकी जगह झाबुआ में अपर कलेक्टर सुखपालसिंह चौहान का इंदौर ट्रांसफर किया है। खरगोन में डिप्टी कलेक्टर नीरज खरे को मंडी सचिव इंदौर बनाया है। वहीं उज्जैन में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर मुनीष सिकरवार का इंदौर ट्रांसफर किया है।