- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Indore39s Young Man Accused Of In Laws Assault On In Laws In Ratlam Cameras Being Watched
इंदौर के युवक ने रतलाम में ससुराल वालों पर लगाया मारपीट का आरोप, देखे जा रहे कैमरे
इंदौर के जूना रिसाला से रतलाम स्थित ससुराल गए युवक को शुक्रवार शाम करीब सात बजे छोटा भाई घायल हालत में लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। घायल ने ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस के अनुसार चोट के निशान ब्लेड से खुद को घायल करने जैसे हैं। घटनास्थल के सीसीटीवी कैमराें के फुटेज मंगवाए हैं।
रतलाम की स्टेशन राेड पुलिस के अनुसार धारदार वस्तु से पेट और हाथ में चोट लगने पर जूना रिसाला इंदौर निवासी 32 वर्षीय सावेश पिता अल्ताफ अंसार को उनके भाई अशरफ ने जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। डॉ. सुमित गौड़ ने बताया मरीज ने मारपीट में घायल होने की जानकारी दी थी। खुद को घायल करने की बात सामने आने पर पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज दिखवाए हैं। चोट जांच कर रहे एएसआई आईएम खान ने बताया घायल सावेश ने टीआईटी रोड पर ससुराल वालों द्वारा मारपीट का आरोप लगाया है। उसके शरीर पर पुरानी चोट के निशान भी हैं। खुद को मारने जैसी चोट दिखने पर सीसीटीवी कैमरे के फुटेज दिखवाए हैं।