पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आनंद विहार कॉलेज में इंडस्ट्रियल कैंप संपन्न

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिटी रिपोर्टर| आनंद विहार कॉलेज फॉर विमन में सेडमैप की अाेर से गुरुवार से दो दिवसीय इंडस्ट्रियल मोटिवेशनल कैंप शुरू हुअा। यहां प्रतिभागियों को एमएसएमई विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सेडमैप के डिस्ट्रिक्ट काे-अाॅर्डिनेटर तल्हा उसमानी माैजूद थे। उन्होंने कौशल विकास के विभिन्न आयामों पर चर्चा की और सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में उद्यमिता विकास औद्योगिक नीति, उद्यम स्थापना प्रक्रिया, वित्तीय सहायता जैसे कई विषयों पर भी चर्चा की गई। समारोह में कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मधु मिश्रा सहित काॅलेज के फैकल्टी मेंबर्स व छात्राएं विशेषरूप से उपस्थित रहीं।
खबरें और भी हैं...