- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Information About Doctors And Employees Taking Leave From January
जनवरी से छुट्टी लेने वाले डॉक्टर्स-कर्मचारियों की जानकारी तलब
इंदौर | जिले के सभी सरकारी अस्पतालों के प्रभारी इन दिनों अपने अधीनस्थों की छुटिट्यों की गिनती कर रहे हैं। दरअसल जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टरों और तृतीय-चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की छुट्टी का हिसाब-किताब मांगा है। कहा है कि जनवरी से अब तक विभाग के किन अधिकारियों-कर्मचारियों ने कितनी छुट्टियां ली हैं, यह जानकारी भेजी जाए। जिला प्रशासन को ऐसी शिकायतें मिली हैं कि कई कर्मचारी बेवजह अवकाश मना लेते हैं। थोड़ी देर के लिए ही अस्पताल आते हैं, जिसके बाद विभाग ने अस्पतालों से जानकारी मंगवाई है।