- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Information About Prevention Of Corona Virus In Prabhatferi
प्रभातफेरी में दी कोरोना वायरस से बचाव की जानकारी
श्री इंदौर शहर साईं भक्त सेवा समिति द्वारा आयोजित 26 दिनी साईं बाबा महोत्सव में शुक्रवार को न्यू खातीपुरा क्षेत्र से सााईं प्रभातफेरी निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। प्रभातफेरी की अगवानी के लिए घर-घर दीपक लगाए गए, रंगोली सजाई गई और पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। प्रभातफेरी में समिति एवं प्रभातफेरी आयोजक रोहित चौधरी, अमित मिश्रा, भजन गायक सुरेश अय्यर, श्रीराम पाटीदार, गोपाल शर्मा, भवानी ठाकुर आदि भक्त शामिल हुए। प्रभातफेरी महोत्सव 31 मार्च तक मनाया जाएगा। इधर, श्री देवी अहिल्या साईं सोशल भक्त समिति एवं प्रभातफेरी आयोजक राज गोगलिया ने बताया शुक्रवार को अशोक नगर क्षेत्र से साईं बाबा की प्रभातफेरी निकाली गई। इसमें हनुमानजी की वेशभूषा में कलाकारों ने प्रस्तुति दी। प्रभातफेरी की शुरुआत आरती के साथ की। भक्तों ने लोगों को कोरोना वायरस से बचाव की जानकारी दी।