महिलाओं को उनके अधिकारों व कर्तव्यों के बारे में बताया
खंडवा | केयर इंडिया संस्था द्वारा महिला एवं पानी प्रोजेक्ट के तहत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम गोकुलगांव, नहाल्दा, नागचून, चिमईपुर, मल्हारगढ़, मलगांव में कार्यक्रम किया गया। इसमें महिलाओं को संविधान एवं संयुक्त राष्ट्र द्वारा दिए गया उनके अधिकारों, कर्तव्यों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान विशेष कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर संस्था के फील्ड कोऑर्डिनेटर सुशील भार्गव, मास्टर ट्रेनर राहुल राठवे, प्राप्ति वर्मा, सोनिका राठौर, अभिषेक वर्मा, राहुल यादव, विक्की सराठे आदि मौजूद थे।