- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News Inspector Bohra And Sapre Raisen Went Anil Maurya Came To Bhopal
इंस्पेक्टर बोहरे व सप्रे रायसेन गए, अनिल मौर्य भोपाल आए
पुलिस मुख्यालय ने बुधवार को 15 इंस्पेक्टरों के तबादला आदेश जारी किए हैं। टीकमगढ़ में पदस्थ अनिल मौर्य का तबादला जिला भोपाल किया गया है, जबकि भोपाल टी. सप्रे और अमरेश बोहरे को जिला रायसेन भेजा गया है।
जारी आदेश में अजय कुमार सनकत नरसिंहपुर से पीएचक्यू, टी. सप्रे भोपाल से रायसेन, राजीव जंगले एससीआरबी पीएचक्यू से रायसेन, अरविंद सिंह तोमर गुना से आगर मालवा, योगेंद्र सिंह सिसोदिया देवास से आगर मालवा, ओमप्रकाश अहीर देवास से आगर मालवा, विद्याधर पांडे सिंगरौली से सतना, अजय चान्ना दतिया से मुरैना, नारायण सिंह कुमरे रीवा से सतना, महेंद्र सिंह भदौरिया धार से इंदौर, कमलेश सिंगार मंदसौर से धार, मनोज गुप्ता सिवनी से नरसिंहपुर, मोहित कुमार सक्सेना सतना से अनूपपुर, अमरेश बोहरे भोपाल से रायसेन और अनिल सिंह मौर्य टीकमगढ़ से भोपाल तबादला किया गया है।