पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम कर रही महिलाओं को किया प्रेरित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खंडवा | केयर इंडिया संस्था द्वारा महिला एवं पानी प्रोजेक्ट के तहत महिला दिवस के उपलक्ष्य में गांवों में विभिन्न कार्यक्रम कराए जा रहे है। इसके तहत गुरुवार को खारकला में कार्यक्रम किया गया। मुख्य अतिथि रेखा दुबे ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम कर रही महिलाओं को प्रेरित किया। इस अवस पर उत्कृष्ट कार्य के महिलाओं को सम्मानित किया। इससे पहले रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर सुपरवाइजर सीमा पटेल, महिला संगठन अध्यक्ष कोकिला बाई पटेल, शिक्षिका ललिता जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता राजेश मलगाया, मलगाया केयर इंडिया संस्था के फील्ड कोऑर्डिनेटर सुशील भार्गव, मास्टर ट्रेनर विक्की सराठे, राहुल राठवे, अभिषेक वर्मा, सोनिका राठौर, नितेश सोलंकी आदि मौजूद थे। संचालन महमूदा खान ने किया। आभार विक्की सराठे ने माना।
खबरें और भी हैं...