- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News Instructions Bu Affiliated Colleges Will Have To Conduct Up To 25 Practical Examinations
निर्देश...बीयू से संबद्ध कॉलेजों को 25 तक करानी होगी प्रायोगिक परीक्षा
सत्र 2019-20 के अकादमिक कैलेंडर का पालन कराने के लिए बरकतउल्ला विश्वविद्यालय ने कॉलेजों को पत्र लिखकर 25 मार्च तक प्रायोगिकी परीक्षाएं कराने को कहा है। वार्षिक पद्धति के तहत पहले, दूसरे और तीसरे वर्ष की परीक्षा बाहरी परीक्षकों के सहयोग करनी होगी। विवि ने कहा है कि स्नातकस्तर पर संचालित एक संकाय के समान विषय एवं समान कोर्स के विभिन्न श्रेणी की प्रायोगिक परीक्षा एक साथ कराई जानी है, लेकिन एक समूह में अधिकतम छात्र संख्या 120 से अधिक नहीं होना चाहिए। बीयू ने निर्देश जारी कॉलेजों में प्रवेशित छात्र-छात्राओं के आंतरिक मूल्यांकन, परियोजना एवं मौखिकी के अंक विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर 28 मार्च तक उसकी हार्ड कापी विवि की गोपनीय शाखा में जमा करने को कहा है, ताकि छात्रों के रिजल्ट समय पर घोषित हो सकें और अंतिम वर्ष के छात्रों को पीजी में एडमिशन लेने में परेशानी न हो।