पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khandwa News Mp News Instructions To Postpone The Biometric Attendance Of Personnel

कर्मियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति स्थगित रखने के निर्देश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खंडवा | मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के संदर्भ में कार्यालयों में कर्मचारियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति आगामी आदेश तक स्थगित रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रदेश में आवश्यक दवाएं, उपकरण तथा सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये हैं। नागरिकों से आग्रह किया गया है कि बार-बार अपना हाथ साबुन से धोएं। खांसी एवं छींकते समय अपनी नाक और मुंह को टिशू पेपर, रूमाल या कोहनी से ढंकें। हाथ मिलाकर अभिवादन करने के स्थान पर नमस्ते, आदाब करें। अल्कोहल बेस्ड हेंड सेनेटाइजर का उपयोग करें।
खबरें और भी हैं...