पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सड़क पर मवेशी हादसे को न्यौता**

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सड़कों पर आवारा पशुओं के जमघट वाहन चालक परेशान हैं। इस कारण आएदिन वाहन चालक हादसे का शिकार हो रहे हैं। नगर निगम में शिकायत करने के बाद भी इन मवेशियों की धर-पकड़ नहीं की जाती है। इसी तरह होशंगाबाद रोड स्थित सावरकर सेतु पर बड़ी संख्या में मवेशी घूमते रहते हैं और वहीं बीच सड़क आराम फरमाते हैं। इस कारण सेतु से आवाजाही कर रहे वाहन चालक परेशान होते हैं। अक्सर ये मवेशी आपस में लड़ते हुए वाहन चालकों से टकरा जाते हैं। इसके चलते जाम लग जाता है। रात के समय कई बार तेज गति से जा रहे वाहन के सामने अचानक मवेशी आने से हादसे की आशंका बनी रहती है। इसकी शिकायत नगर निगम अधिकारियों से की है। इस बारे में नगर निगम में उपायुक्त मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि हमारे पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। उन्होंने दिखवाने की बात कही है।

कांजी हाउस क्यों बनाए हैं?

निगम ने आवारा पशुओं के लिए कांजी हाउस बनाए हैं। उन्हें पकड़कर वहां क्यों नहीं रखा जाता है? कांजी हाउस पर लाखों रुपए खर्च किए जाते हैं। शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती।
सौरभ शर्मा, निवासी- सागर ईडन गार्डन , होशंगाबाद रोड

आप भी बतौर सिटीजन जर्नलिस्ट डीबी स्टार से जुड़ सकते हैं। इसके लिए वॉट्सएप पर Citizen Journalist Bhopal 9826034586 पर खबरें भेज सकते हैं। अपनी शिकायतें और सुझाव इस नंबर पर भेजें 9425028429



citizen journalism
खबरें और भी हैं...