- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News Isar Applications For Summer Internship Will Be Submitted By 20 March
आइसर... समर इंटर्नशिप के लिए 20 मार्च तक जमा किए जा सकेंगे आवेदन
भोपाल। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (आइसर) ने समर इंटर्नशिप प्रोग्राम-2020 के लिए सूचना जारी की है। बेसिक साइंस और इंजीनियरिंग साइंस और इकोनॉमिक साइंस में रुचि रखने वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 20 मार्च तक पोर्टल ओपन रहेगा। बीएससी, बीटेक, बीई के दूसरे, तीसरे और चौथे वर्ष के छात्रों के साथ ही एमएससी, एमटेक के फर्स्ट ईयर के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। इसके प्रोजेक्ट का समय चार से आठ सप्ताह का होगा। छात्रों का चयन उनके अकादमिक परफार्मेंस और उनके द्वारा जमा किए जाने वाले राइटअप के आधार पर किया जाएगा। प्रोग्राम संबंधी किसी भी सवाल का जवाब ईमेल office_aa@iiserb.ac.in के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है। इसके अलावा अधिक जानकारी पोर्टल www.iiserb.ac.in से प्राप्त की जा सकती है।