आईसेक्ट ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया
खंडवा | आईसेक्ट के क्षेत्रीय कार्यालय वैकुंठ नगर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम किया गया। आईसेक्ट की क्षेत्रीय प्रबंधक रक्षी मसूद ने बताया कि महिला होने के नाते इतनी अधिक संख्या में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करना और फिर उनका सम्मान करना अपने आप में फक्र की बात है। उन्होंने कहा आईसेक्ट स्किल चैंपियनशिप 2020 के अंतर्गत लगभग 40 महिलाओं ने परीक्षा दी। इसमें चयनित प्रथम तीन महिलाओं को राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के लिए भोपाल भेजा जाएगा।