- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News Iyer39s Brilliant Debut Iyer39s Half Century Beat Delhi
फेथ क्रिकेट क्लब की शानदार शुरुआत अय्यर का अर्धशतक, दिल्ली को हराया
देश के पहले डबल क्रिकेट ग्राउंड पर 20 लाख रुपए इनामी राशि वाले पहले फेथ कप में देश की शीर्ष आठ टीमें ले रही हैं हिस्सा, आज दो मैच
आज के मैच
स्पोर्ट्स रिपोर्टर . भोपाल
फेथ क्रिकेट क्लब ने दिल्ली को 83 रनों से हराकर 20 लाख रुपए इनामी राशि वाले पहले फेथ कप डे/ नाइट टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है। दूधिया रोशनी से जगमगाए देश के पहले डबल क्रिकेट ग्राउंड पर मेजबान टीम ने टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 217 रन बनाए। मप्र की ओर से रणजी खेल रहे वेंकटेश अय्यर ने 77 रनों की पारी खेली। उन्होंने मात्र 31 गेंदों में आठ छक्के और तीन चौके लगाए। जबकि सौरभ दलवाल ने मात्र 25 गेंदों पर 46 और आनंद बेस ने 40 रनों का योगदान दिया। दिल्ली की ओर से गौरव कुमार को दो विकेट मिले। जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 134 रनों तक पहुंच पाई। उसकी ओर से समर्थ सेठ ने सर्वाधिक 33 रन बनाए। सौरभ को तीन विकेट मिले। अंकित शर्मा को दो और पुनीत दाते को एक सफलता मिली। वेंकटेश अय्यर प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्हें 25 हजार रुपए से पुरस्कृत किया गया।
इससे पहले इस खूबसूरत मैदान और टूर्नामेंट का औपचारिक उदघाटन पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान ने किया। जहीर ने कहा कि इस ग्राउंड को देखता हूं तो अपने करियर के शुरुआती दिन याद आ जाते हैं। मुझे शुरुआत में कभी भी ऐसी सुविधाएं नहीं मिलीं। अगर शुरुआत से ही ऐसी सुविधाएं मिल जाती तो हो सकता है कि मेरा करियर और चमकदार होता। इसी के साथ 2007 टी-20 विश्व विजेता भारतीय टीम के गेंदबाज जोगिंदर शर्मा ने भी अपने अनुभव साझा किए। इससे पहले फेथ ग्रुप के एमडी राघवेंद्र सिंह तोमर ने ग्राउंड और टूर्नामेंट की जानकारी दी। विजेता टीम को दस लाख रुपए और उपविजेता टीम को पांच लाख रुपए से पुरस्कृत किया जाएगा। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट को एक-एक लाख रुपए मिलेंगे।
मुंबई बनाम फेथ क्रिकेट क्लब : 01:00 बजे से
दिल्ली बनाम वेस्टर्न रेलवे मुंबई : 07:30 बजे से